फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कहासुनी के बाद एएसआई ने युवक का गला पकड़ा, धक्का-मुक्की, वीडियो में दिखी दंबगई

Wed, 26 Jun 2024 07:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पुलिस की ओर से एक सड़क हादसे के मामले में दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया गया था। थाने के बाहर ही दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। यह मामला एएसआई तविंद्र सिंह के पास था। इसी दौरान मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
युवक का गला पकड़ता एएसआई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से सटे मलोया थाने के बाहर किसी बात को लेकर पुलिस के एएसआई की एक महिला और कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला इतना तूल पकड़ गया कि एएसआई ने इन लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक युवक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस प्रकरण की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली गई और कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 जून को एक महिला के साथ सड़क हादसे से संबंधित मामले में महिला और कुछ युवक मलोया थाने में पहुंचे थे। इस हादसे में घायल महिला का जीएमएसएच सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज करवाया गया था। लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी उसके बयान दर्ज करने नहीं पहुंचा तो बाद में पीड़ित पक्ष ने मलोया थाना पुलिस को महिला के साथ हादसे की लिखित शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान कोई एमएलसी नहीं होने के कारण मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पुलिस की ओर से हादसे के दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया गया था। थाने के बाहर ही दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। यह मामला एएसआई तविंद्र सिंह के पास था। ऐसे में उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में आकर बातचीत के लिए कहा। वहां युवकों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। एएसआई ने युवकों को वीडियो बनाने से रोका तो वह नहीं माने। इसलिए एएसआई युवक से मोबाइल फोन लेने लगा तो उन्होंने उसके साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद भी यह युवक थाने के अंदर नहीं आए और बाहर से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें