फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: शाहकोट हाईटेक नाके पर एएसआई पर चढ़ाई कार, रुकने का इशारा करने पर घसीटा, हालत गंभीर

Fri, 12 Jan 2024 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

बाजवा कलां के रहने वाले एएसआई सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसे भगा लिया।
विज्ञापन
एएसआई को टक्कर मारती कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कस्बा शाहकोट में जिले के एंट्री प्वाइंट पर लगते हाइटेक नाके पर तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी। शाहकोट में कार उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई और कुछ दूरी पर एएसआई सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद थोड़ा आगे जाकर कार सवार रुका और कार वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। एएसआई सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार एएसआई को टक्कर मारने के बाद कार घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रही है।

बाजवा कलां के रहने वाले एएसआई सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसे भगा लिया। अपनी तरफ स्पीड में कार आती देख एएसआई सुरजीत ने साइड होने की कोशिश की। ड्राइवर ने कार एएसआई पर चढ़ा दी और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी पर डिवाइडर पर जाकर गिरा दिया। इसके बाद कार दोबारा हाईवे पर आई और रेलिंग से टकराकर रुक गई। ड्राइवर तुरंत कार से उतरा और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें