फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने ASI को10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, फर्जी केस बनाने की दे रहा था धमकी

Wed, 03 May 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने थाना सदर में तैनात एक एएसआई को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को थाने से ही दबोचा। आरोपी की पहचान एएसआई कृष्ण चंद के रूप में हुई है। विजिलेंस को इस संबंध में गांव सकरुल्लापुर निवासी परमिंदर सिंह ने शिकायत दी थी। इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ा गया। विजिलेंस का कहना है कि आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।

परमिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता प्रीतम सिंह ने पुलिस स्टेशन खरड़ में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बाइक उसके  के कब्जे में है और वापस नहीं दे रहा है। इस केस की जांच एएसआई कृष्ण चंद कर रहा था। विजिलेंस इंस्पेक्टर रणदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खरड़ थाने का एएसआई कृष्ण चंद परमिंदर सिंह को धमका रहा था कि उसके खिलाफ बाइक लूटने का केस दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई की धमकियों से तंग आकर परमिंदर ने बचाव का रास्ता पूछा तो उसने कहा कि केस रफा-दफा करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लगेंगे और बाद में मामला 10 हजार रुपये में तय हो गया। परमिंदर सिंह ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दे दी। इस दौरान विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर मंगलवार को उसे खरड़ पुलिस स्टेशन में दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सुबह बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें