फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज आशुतोष का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Mon, 03 Feb 2014 06:08 PM IST
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से समाधि में गए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन


नूर महल निवासी पुरण सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने आशुतोष महाराज को गैर कानूनी रूप से बंधक बनाकर रखा है।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एमएमएस बेदी पर आधारित सिंगल बेंच ने पंजाब सरकार और अन्य चार प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की गई है। याचिका में अरविंदानंद, मोहनपुरी,सर्वानंद,विशालानंद, नरेदानंद को भी पार्टी बनाया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये लोग प्रॉपर्टी को ट्रांसफर करवाने के बाद आशुतोष महाराज की हत्या करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज बीते एक सप्ताह से समाधि में हैं। बीते मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे वे समाधि में लीन हो गए।
विज्ञापन


नूरमहल स्थित महाराज आशुतोष जी के डेरे से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात महाराज ध्यान में बैठे थे तो उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई।

तत्काल चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चेकअप के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंची। रात करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और कहा कि महाराज आशुतोष जी समाधि में चले गए हैं। उनकी नब्ज व दिल की धड़कन गायब थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें