फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर बोले, हरियाणा में 'आप' का वजूद नहीं

Sun, 23 Feb 2014 08:47 PM IST
सर्वेश कुमार /अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के नए अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनी रहेगी और सूबे के विकास के लिए कार्य करती रहेगी। वे आज पंचकूला में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन


अशोक तंवर ने रोहतक में चल रही आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की रैली के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना परचम नहीं लहरा पाएगी।

यह आम लोगों की पार्टी नहीं है, बल्कि बड़े-बड़े अफसरों और नेताओं की पार्टी है। आम आदमी तो इसमें शामिल है ही नहीं। आए दिन इस पार्टी में जितने भी लोग शामिल हो रहे हैं, वे सभी बड़े ओहदों पर बैठे अधिकारी या कोई नेता ही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जो हाल हुआ है, उसके दम पर वह हरियाणा में तो सरकार नहीं बना सकती। यहां पर कांग्रेस ही रहेगी और सभी के साथ मिलजुलकर काम करेगी।

अशोक तंवर ने सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए 10 गेस्ट टीचरों के मुद्दे पर कहा कि जिन स्कूलों के गेस्ट टीचरों को बर्खास्त किया गया है, वहां पढ़ाई का हर्जाना नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले पर जल्द ही कोई फैसला ले लिया जाएगा। स्कूलों में नए अध्यापकों की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें