फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मुलाकात कर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, कई और नाम चर्चा में

Sun, 15 Sep 2019 03:39 PM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
अशोक अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एंव इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके अशोक अरोड़ा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अशोक अरोड़ा शाम 6 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 24, अकबर रोड नई दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थानेसर से कांग्रेस की टिकट भी अशोक अरोड़ा को मिलेगी की पूरी उम्मीद है। वे दो दिन पहले भी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि तबीयत खराब होने के चलते अरोड़ा लौट आए थे। आज कारों के काफिले में लगभग 500 समर्थकों के साथ फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अरोड़ा के साथ कई और नेता भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इनमें एक विधायक और एक दिवंगत विधायक के बेटे का नाम चर्चा में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें