फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से आशा वर्कर एनएचएम डायरेक्टर ऑफिस के बाहर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आशा वर्कर्स की हड़ताल लगातार जारी है। बुधवार को आशा वर्कर 9वें दिन भी सेक्टर-1 उपायुक्त कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर धरने पर बैठी थीं। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर आशा वर्कर्स को धरना देने से मना कर दिया गया। इसका नोटिस सेक्टर-1 पुलिस चौकी की ओर से दिया गया। इस बारे में उपायुक्त से यूनियन का डेलिगेशन मिला। इसके बाद आशा वर्कर्स ने अपना धरना मिशन डायरेक्टर ऑफिस के बाहर देने की अनुमति मांगी। उन्हें अनुमति दे दी गई वे वीरवार से मिशन डायरेक्टर ऑफिस के बाहर आशा वर्कर धरने पर बैठेंगी। आशा वर्कर्स ने बताया कि जब तक सरकार से बातचीत करके समस्याओं का समाधान नहीं होता है उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें