फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में भीड़ जुटाकर खैरा को जवाब देने के मूड में केजरीवाल

Sat, 12 Jan 2019 08:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

20 जनवरी को बरनाला की अनाज मंडी में आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से की जा रही रैली आप नेताओं के लिए मूंछ का सवाल बन गई है। सुखपाल खैरा के अलग होने के बाद आप नेता भारी भीड़ जुटाने की कोशिश में लगे हैं, ताकि सुखपाल खैरा यह न सोचें कि उनके जाने के बाद आप आदमी पार्टी विफल हो गई है।

विज्ञापन


रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सांसद भगवंत मान लगातार गांवों में बैठके कर हैं, जबकि जिले की दो आप के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर व विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी में रैली में जुटाने के लिए रैलियां करने में व्यस्त हैं। जिले में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक चयनित हुए थे, दो विधायक मीत हेयर व कुलवंत पंडोरी पार्टी के साथ खडे हैं, जबकि हलका भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह धौला सुखपाल सिंह खैरा के साथ हैं।

उधर, सूत्रों अनुसार गुटबंदी के चलते अब अलग पार्टी बना चुके पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने जोर लगाया हुआ है कि 20 जनवरी को अरविंद केजरीवाल की बरनाला की अनाज मंडी में हो रही रैली सफल न हो पाए, अगर सफल हो गई तो सुखपाल सिंह खैरा की चमक दमक फीकी पड़ जाएगी और लोगों का रुझान फिर से आप की तरफ पलट जाएगा। इसके चलते खैरा की पार्टी के नेताओं ने 20 जनवरी को होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लेकिन आप के सांसद भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक बुधराम, विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत पंडोरी व जिला प्रधान गुरदीप सिंह बाठ ने दावा किया कि 20 जनवरी को की जाने वाली रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी। कुल मिलाकर 20 जनवरी को बरनाला में होने वाली आप की रैली आप नेताओं के लिए मूंछ का सवाल बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें