फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा कर चुनाव जीतने पर भूल जाती है सरकार: केजरीवाल

Thu, 22 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
शहीद के परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वादे के अनुसार बुधवार को थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। 
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी जल्द देने की बात कही गई है। वहां सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तान को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हर पार्टी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा करती है, लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार बनने पर उस वादे को भूल जाती है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दोपहर थाना कलां में पहुंचकर सबसे पहले शहीद नरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। 

उसके बाद उनके बेटे मोहित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा और शहीद की पत्नी से मुलाकात की। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र सिंह की शहादत के सामने 1 करोड़ रुपये कुछ नहीं है, लेकिन इस सम्मान से उनके परिवार वालों को लगेगा कि देश ने हमारा साथ दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमारा देश इतना कमजोर नहीं कि हम पाकिस्तान को जवाब नहीं दे सकें। आखिर कब तक हमारे बच्चे, हमारे मां-बाप, हमारे परिवार के लोग इस तरह से शहादत देते रहेंगे। 

पाकिस्तान के मुद्दे पर सभी पार्टियां एकजुट हैं, लेकिन उसके बावजूद उसे जवाब नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें