फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: अरविंद केजरीवाल ने की शांति और भाईचारा बढ़ाने की अपील, कहा- हिंसा की सियासत को हराना है

Tue, 01 Aug 2023 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने भी नूंह घटना के बाद कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भाईचारा बढ़ाने और एक दूसरे की मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेशवासियों को शांति और आपसी भाईचारा कायम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मणिपुर के बाद हरियाणा इस तरह की घटना होना अच्छे संकेत नहीं हैं। सभी को मिलजुल कर अमन विरोधी ताकतों और हिंसा की सियासत को हराना है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने नूंह घटना के बाद कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भाईचारा बढ़ाने और एक दूसरे की मदद करने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री कहते हैं कि इस घटना की इंजीनियरिंग की गई है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिंसा के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर जेल में डालने का काम करें और प्रदेश में और प्रभावित जिलों की जनता में विश्वास बहाली का काम करें।

राज्यसभा में उठाएंगे मामला

सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे की राज्यसभा में चर्चा के लिए अल्प अवधि नोटिस भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था असफल साबित हुई है। उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज का से प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। साथ ही कहा कि हरियाणा सांप्रदायिक सौहार्द वाला प्रदेश है। केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार होने के बावजूद भी ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें