फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेतली ने ब्लॉग पर लिखा बंपर वोटिंग का असली सच

Tue, 15 Apr 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल कई राज्यों में भारी मात्रा में मतदान हुआ। वोट डालने के लिए भारी मात्रा में लोगों का आना और उनके उत्साह के पीछे क्या संदेश है? आम तौर पर चुनावों में भारत में मतदान प्रतिशत 50 से 60 प्रतिशत होती है।
विज्ञापन


जिन चुनावों में जनता रूचि नहीं लेती 40 प्रतिशत तक भी मतदान देखा गया है। इस चुनाव में मतदाता भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी क्या मंशा है?

कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर

भारी संख्या में मतदान के पीछे एक व्यवस्था काम करती है। भारी संख्या में मतदान तभी होता है जब मतदाता कुछ करना चाहते हैं, इन चुनावों में मतदाता बदलाव लाना चाहते हैं जो कि कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है।

यह खबर सामने आयी है कि, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू में कांग्रेस तीन नंबर पर धकेल दी गयी है। यह बात उड़ीसा के काफी क्षेत्रों के लिए भी सच साबित हो सकती है। उत्तप्रदेश में प्राप्त खबरों के अनुसार कांग्रेस 4 नंबर पर धकेल दी गयी है। ऐसी पार्टियां जो पूर्ण तौर पर एक परिवार पर भरोसा रखती हैं अपना आधार खो बैठती हैं और बुरी तरह से नुक्सान उठाती हैं।

राहुल और सोनिया का कोई असर नहीं

कीमतों में बढ़ौतरी, भ्रष्टाचार, उचित नेतृत्व की कमी ने कांग्रेस पार्टी से मतदाताओं को दूर धकेल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सुनिश्चित चुनाव अभियान, एक बढ़िया राजनीतिक अजंडा और नरेंद्र मोदी को केंद्र बिंदू बना बहुत अच्छा चुनाव अभियान चलाया है।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी का कोई असर दिखाई नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इस चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है। बीजेपी भारी मतदान से गद-गद है (दि मोर दि मैरियर) अर्थात जितना ज्यादा उतना अच्छा।
विज्ञापन

कैप्टन का झूठ और भड़कना

कैप्टन सुब्रहामणियन स्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में सिर्फ झूठ बोलते हैं और भड़कते हैं जो एक समझदार आदमी नहीं करता।

कल मैंने कैप्टन को सलाह दी थी कि अपने परिवार के खिलाफ लगे आरोपों पर वह क्यों नहीं किसी सरकारी संस्था को उचित जांच कराने के लिए निश्चित नहीं करवाते।

सरकारी संस्थान द्वारा इनके परिवार के सदस्यों पर लगे आरोंपो की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही सत्य सामने आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें