फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में याद किए गए अरुण जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्र में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजकुमार ने अरुण जेटली को महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे आते थे। आर्थिक सुधार जैसे गैर निष्पादित सार्वजनिक उपक्रमों, विमुद्रीकरण, जीएसटी आदि की शुरुआत की। अर्थव्यवस्था को शिखर तक ले जाने का काम किया था। एडवोकेट उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश केडी बतीश ने कहा कि जेटली अपने कार्य के प्रति ईमानदार थे। दूसरों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते थे। प्रो. देवेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। इतिहास विभाग की चेयरपर्सन प्रो. अंजू सूरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. गुरपाल सिंह, डॉ. मोनिका, डॉ. शिवकुमार डोगरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें