चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी संगठन में नियुक्तियां की हैं। इनमें गुरुग्राम से अरुण यादव को प्रदेश आईटी सेल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। यमुनानगर से आदित्य चावला को प्रदेश आईटी सेल में संयोजक व मुंबई में रह रहे महेंद्रगढ़ से पम्मी मोटन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।