फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की घोषणा से पहले बेचैन थे अर्शदीप, चयन होते ही कोच को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई ने मोहाली के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में जगह दी है। अर्शदीप के कोच जसवंत रॉय ने बताया कि भारतीय टीम में चयन से पहले अर्शदीप बहुत बेचैन था लेकिन जैसे ही चयनित होने की सूचना मिली, उसने मुझे गले लगाकर अपनी खुशी का अहसास कराया। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेली जानी वाली टी-20 सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मैच में अर्शदीप सिंह से एक अहम कैच छूट गया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब निशाना बनाया गया। उन्हें खालिस्तानी तक कहा गया लेकिन पंजाब के खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटरों समेत देशभर के लोगों से उन्हें समर्थन मिला था। अर्शदीप की मां ने भी कहा था कि खेल में हार जीत होती रहती है, इस तरह किसी खिलाड़ी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
कोच जसवंत रॉय ने बताया कि अर्शदीप सेक्टर-24 स्थित उनकी क्रिकेट अकादमी में दोपहर ढाई बजे पहुंच गया था। कुछ देर उसने अभ्यास किया लेकिन बारिश होने पर वह मेरे साथ बैठ कर बातें करने लगा। भारतीय टीम की घोषणा शाम को होनी थी। इसे लेकर अर्शदीप काफी बैचेन था। वह इस पशोपेश में था कि टीम में उसका चयन होगा कि नहीं। मैं उसको प्रोत्साहित कर रहा था। इतने में शाम पांच बजे अर्शदीप की मां का फोन आया। उन्होंने बताया कि उसका चयन वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हो गया है। इतना सुनते ही अर्शदीप ने गले से लगा लिया। कोच जसंवत ने कहा वर्ल्ड कप खेलना हर युवा का सपना होता है। अर्शदीप को बड़े जैकपॉट की तरह मौका मिला है। वह इसे अपने प्रदर्शन से भुनाने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन

परिवार में खुशी, कहा- देश के लिए बेहतर खेल खेलेगा बेटा
आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए के लिए अर्शदीप के भारतीय टीम में चयन के बाद उनके परिवार ने खुशी जताई। पिता दर्शन सिंह ने कहा कि चयनकार्ताओं ने बेटे पर भरोसा जताते हुए उसे टीम में जगह दी है। यह खुशी की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है वह देश के लिए बेहतर खेलेगा। मां बलजीत कौर ने कहा कि अभी बेटा अर्शदीप घर पर ही है। उसे कुछ समय घर पर रहने का मौका मिला है। इससे उसे कुछ आराम मिलेगा और पूरी तरह ऊर्जा से वह टी-20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका सीरीज प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें