फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंडियों में 22 लाख टन धान की आवक, खरीद सिर्फ 14.60 लाख टन

विज्ञापन
विज्ञापन
5.85 लाख टन का हुआ उठान, मंडियों में जाम की स्थिति
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश की मंडियों में अब तक 22 लाख एमटी से अधिक धान की आवक हो चुकी है। इनमें से 14.60 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं उठान सिर्फ 5.85 लाख टन का हो पाया है। मंडियों आवक तेजी से बढ़ रही है, जबकि उठान बहुत धीमा चल रहा है। इससे मंडियों में जाम होने की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश के 13 जिलों की मंडियों में धान की आवक और खरीद चल रही है, 9 ऐसे जिले हैं, धान की पैदावार नहीं होती है। इसलिए यहां की मंडियों में धान की आवक नहीं हो रही है। इनमें भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल और रेवाड़ी जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला उठान (एमटी)
अंबाला 45004
फतेहाबाद 8443
हिसार 666
जींद 4920
कैथल 266302
करनाल 114623
कुरुक्षेत्र 139242
पंचकूला 8992
पानीपत 3166
रोहतक 48
सिरसा 1366
सोनीपत 333
यमुनानगर 52702
कुल 585713 एमटी


उठान में देरी वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर हो कार्रवाई : गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि मंडियों के हालात खराब हैं। न खरीद सुचारू है और न ही उठान। उठान में देरी करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरेआम उठान के नाम पर आढ़तियों और मिलर्स से पैसे की मांग की जा रही है। सरकार को सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स करनी चाहिए कि 72 घंटे के अंदर-अंदर किसान की धान की खरीद, उठान व भुगतान होना चाहिए जो भी सरकारी अधिकारी खरीद व उठान में लापरवाही बरते सरकार को उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें