फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉटरी की आड़ में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने पंजाब सरकार की लॉटरी की आड़ में अवैध रूप से सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे 1150 रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान त्रिवेदी कैंप मुबारकपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। वह सीडीपीओ सोसायटी डेराबस्सी में रह रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई केवल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लंबे समय से डेराबस्सी बस स्टैंड पर पंजाब सरकार की लॉटरी की आड़ में अवैध रूप से जुए का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बस स्टैंड पर बैग बनाने का काम करता था। इस दुकान में वह पंजाब सरकार की सरकारी लॉटरी की आड़ में अवैध तरीके से सट्टा लगाने का धंधा कर रहा था। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सट्टे के दो मामले पहले से दर्ज हैं। यह तीसरी बार है जब पुलिस ने उसे अवैध तरीके से सट्टा लगाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें