फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू शर्मा के हत्यारों को गिरफ्तार करो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को जागरूकता अभियान चला रहे रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने सेक्टर-17 प्लाजा में शनिवार को शाम को एकत्र होकर मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान हत्यारों को कड़ी सजा देने के साथ रिंकू शर्मा के परिजनों को मुआवजा राशि और नौकरी देने की मांग की। बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीते बुधवार की देर रात हमलावरों ने रिंकू शर्मा की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद चंडीगढ़, हिंदू तख्त चंडीगढ़ और हिंदू संस्कृति रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि रिंकू शर्मा के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि और परिवार के सदस्य को सरकार की तरफ से नौकरी और घर दिया जाए। रोष प्रदर्शन में राष्ट्रीय बजरंग दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष बलवीर कृष्ण गर्ग, अमित शर्मा, पवन डुमरा, मुनीष दुबे, अशोक तिवारी, राम बहादुर मिश्रा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें