फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई नेहरू एक्सटेंशन की व्यवस्था हुई चौकस, बिना जांच प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई नेहरू एक्सटेंशन बिल्डिंग में इन दिनों व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। स्थिति यह है कि बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षा गार्ड किसी को भी बिना पहचान पत्र देखे अंदर प्रवेश नहीं जाने दे रहा। वहीं, मरीजों व उनके परिजनों को भी संबंधित डॉक्टर से फोन पर बात कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों नेहरू एक्सटेंशन में किसी अजनबी ने बवाल कर दिया था। इसके बाद से यह नई व्यवस्था लागू की गई है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि नेहरू एक्सटेंशन में चार इंडोर विभाग शिफ्ट किए गए हैं, बाकी अन्य विभागों के कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में किसी बाहरी के प्रवेश का कोई मतलब नहीं बनता। वहीं, उस बिल्डिंग में सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखकर ऐसी व्यवस्था करनी जरूरी हो गई थी। इसे ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत नेहरू एक्सटेंशन में नेहरू अस्पताल की तरफ से प्रवेश की व्यवस्था कर दी गई है जबकि पहले ओपीडी के गेट नंबर तीन से भी वहां प्रवेश किया जा सकता था लेकिन अब गेट नंबर तीन से प्रवेश पर रोक के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें