फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: येलो कैटेगरी में पहुंचा शहर का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों में लगातार पराली जलाने, पुराने वाहन और सड़कों पर उड़ रही धूल से प्रदूषण का स्तर शहर में धीरे-धीरे स्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को पूरे दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 110 से 120 के बीच दर्ज किया गया। ये येलो कैटेगरी में आता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेक्टर-22 के निगरानी स्टेशन के अनुसार शहर की हवा अभी भी मध्यम स्थिति में है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे शहर का एक्यूआई 106, दोपहर 12 बजे 134, शाम चार बजे 109, शाम छह बजे 110 दर्ज किया गया। यदि प्रदूषण का स्तर काम नहीं हुआ तो दिवाली पर आतिशबाजी से और बढ़ सकता है। बता दें कि जैसे-जैसे सर्दी-कोहरा और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ेगीं। शहर के एक्यूआई पर भी इसका असर देखने को मिलेगा और हवा खराब होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें