फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश से होगी अप्रैल माह की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अप्रैल माह की शुरुआत बारिश से होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 31 मार्च से अगले कुछ दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से शहर में अधिकतम तापमान औसत से कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले दो अच्छी धूप निकलेगी और तापमान औसत जितना रहेगा। हालांकि 30 मार्च से मौसम करवट ले सकता है। 30 मार्च को हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 31 मार्च व एक अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 200 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक 50.7 एमएम पानी गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें