फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल दे रहा जून का अहसास: चंडीगढ़ में आसमान से बरस रही आग, न दिन में चैन न रात को आराम; कब मिलेगी राहत

Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी में फव्वारे के बीच पहुंची नन्ही बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही ट्राइसिटी झुलसती गर्मी की चपेट में आ गया है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है जबकि रात का तापमान भी 23 डिग्री तक पहुंचकर राहत छीन रहा है। दिन की लू और रात की गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शहर में हीटवेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर में सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक तपती सड़कों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच बाहर निकलना चुनौती बन गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात का तापमान बढ़ना ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती और हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ जाता है।

26 से बदलेगा मौसम का मिजाज

राहत की उम्मीद 26 अप्रैल से है, जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से आसमान में बादल छा सकते हैं, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है, हालांकि उमस बनी रह सकती है।

इस बार बेहद गर्म है अप्रैल

पिछले वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक इस बार अप्रैल असामान्य रूप से गर्म है। 2026 में 41 डिग्री, 2025 में 40.5, 2024 में 38.2, 2023 में 37.0 और 2022 में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। गर्मी का मिजाज तेजी से बदल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर के समय बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें