फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक पर राेइंग के वॉच टावर बनाने को मंजूरी, 11 करोड़ का प्रपोजल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिताओं का एक बार फिर से आयोजन शुरू होगा। वर्षों पहले लेक पर राेइंग के वाॅच टावर के जलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिताएं बंद हो गई थीं। चंडीगढ़ रोइंग एसोसिएशन के प्रयासों के साथ अब खेल विभाग ने सुखना लेक को रोइंग हब बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। यहां रोइंग वॉच टॉवर लगाने के लिए खेल विभाग ने 11 करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार कर लिया है। इंजीनियरिंग विभाग ने ड्राइंग भी बना लिया है।
विज्ञापन

वॉच टॉवर निर्माण से पहले प्रशासन के आलाधिकारियों की बैठक हो चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन ने 493 एकड़ एरिया को वेटलैंड घोषित किया हैं। अब बिना परमिशन से कोई नया निर्माण कार्य नही किया जा सकता हैं। वॉच टावर को बनाने की मंजूरी मिलने के बाद अब चंडीगढ़ राेइंग एसोसिएशन उत्साहित है और वह अब अंतरराष्ट्रीय रोइंग मुकाबलों के लिए रोइंग चैनल को बनाने के लिए कमर कस ली है। रोइंग चैनल वह होता है जिसके अनुसार बोट लाइन में दिए गए विजेता दूरी को नापते हुए आगे बढ़ती है।
दो मंजिला बनेगा वॉच टावर
सूखना लेक पर दोमंजिला वॉच टावर बनाया जाएगा। इसमें अंपायर, रेफरी तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं होंगी। इससे पहले खेल विभाग की ओर से रोइंग मुकाबलों को कराने के लिए चार मंजिला रोइंग टॉवर बनाया गया था, लेकिन 7 अक्तूबर 2009 काे आग लगने से रोइंग टॉवर जलकर राख हो गया था। वॉच टाॅवर के जलने के बाद चंडीगढ़ को रोइंग मुकाबलों की मेजबानी मिलनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें