शिक्षा निदेशक ने बताया कि दाखिला काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही आयोजित होगी। इसके लिए आवेदक की कॉलेज में सीट पक्की होने और दिए गए फोन नंबर पर शुल्क जमा करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा। आवेदकों को अपना सही व्हाट्सएप नंबर और कामकाजी मेल आईडी उपलब्ध करवाना होगा, जिससे उनके साथ संपर्क किया जा सके।
इन 12 कॉलेजों में कर सकते हैं आवेदन
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -46, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स -42, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश-32, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50 और निजी कॉलेजों में डीएवी कॉलेज-10, एसडी कॉलेज-32, एमसीएम कॉलेज -36, देव समाज कॉलेज फॉर वीमन-45, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज -26, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमन-26।
दाखिले के ध्यान रखने योग्य बातें
- 1) सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए www.dhe.chd.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा
- 2) निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा
- 3) सभी कॉलेजों में सभी कोर्स के दाखिले का शेड्यूल एक समान रहेगा
- 4) दाखिले संबंधी सभी बदलाव डीएचई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं