फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 26 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। लेकिन कुछ के लिए अभी प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार पीयू में एलएलएम, एमए, एमसीए, एमकॉम और एमएससी में दाखिले के लिए पीयू सीईटी पीजी की परीक्षा के लिए आवेदन हो रहे हैं। इन कोर्सों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 मई है। पीयू अधिकारियों ने बच्चों से अपील की है कि 26 तक आवेदन कर दें। इसके बाद बच्चे प्रवेश परीक्षा में भाग ले पाएंगे। एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए छात्र संगठन भी विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं। किसी भी विद्यार्थी को यदि समस्या आ रही है तो वह स्टूडेंट्स काउंसिल प्रधान और छात्र संगठन के सदस्यों से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें