फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे पे-स्केल के साथ सरकारी नौकरी चाहिए, अप्लाई कीजिए

Thu, 08 Oct 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी सैलरी के साथ अच्छी नौकरी करना चाहते हैं, वो भी सरकारी तो जल्दी से अप्लाई कीजिए। चंडीगढ़ प्रशासन ने कई सालों बाद खाली पद भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक युवा जल्दी से आवेदन करें। प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 329 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन


प्रशासन कॉमन कैडर के तहत क्लर्क के (253), स्टेनोटाइपिस्ट(30) लोअर डिवीजन क्लर्क (42) और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में स्टेनो टाइपिस्ट (4) पदों पर भर्ती करेगा। आवेदन करने के इच्छुक युवा 12 अक्तूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में कांट्रेक्ट कर्मचारियों को अनुभव के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

प्रशासन यूटी के सभी विभागों में खाली पदों को भरने का प्रोसेस शुरू कर चुका है। 329 क्लर्क और स्टेनोग्रॉफर पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। एजुकेशन और इंजीनियरिंग विभागों में खाली पदों पर जल्द भर्ती होगी।
विज्ञापन

-सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव यूटी

जेई (सिविल) के 31 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

यूटी इंजीनियरिंग विभाग में जेई स्तर के अधिकारियों की कमी जल्द पूरी हो जाएगी। जेई (सिविल) के 31 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 8 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। भर्ती की जिम्मेदारी सीडेक को दी गई है। अक्तूबर अंत तक जेई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जनवरी से पहले नए जेई ज्वॉइन कर लेंगे।

520 कांस्टेबल की भर्ती, ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
अक्तूबर अंत तक यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। पहली बार कांस्टेबल भर्ती फिजिकल और लिखित परीक्षा से बनी मेरिट के आधार पर होगी।

इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है। डीआईजी एएस चीमा ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं के पास कार और टू व्हीलर का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं बढ़ाई गई आवेदन के लिए आयु सीमा

यूटी प्रशासन ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा में इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है। फिलहाल चंडीगढ़ में सी और डी कैटेगरी की भर्ती के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष ही रहेगी। यूटी प्रशासन ने मंगलवार को विभिन्न विभागों में क्लर्क और स्टेनोग्रॉफर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। जिसमें आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की है।

यूटी प्रशासन और नगर निगम में की नौकरियों में आयु सीमा बढ़ाने (30 से 35 करने) का मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचा हुआ है। सांसद किरण खेर और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन सहित कई स्थानीय नेताओं ने इस मामले को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ के सामने भी उठाया था। लेकिन प्रशासन ने आयु सीमा के नियम बदलने से इंकार कर दिया है। उधर, हरियाणा में सी और डी ग्रुप में आवेदन की अधिकतम उम्र 40 साल और पंजाब में 35 साल तय की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें