चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों में यूजी कोर्सेज के लिए केंद्रीकृत दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है। सत्र 2023-24 के लिए चंडीगढ़ के सरकारी और निजी तौर पर सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन संयुक्त विवरण पत्रिका का विमोचन प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग, निदेशक उच्च शिक्षा अमनदीप सिंह भट्टी, अध्यक्ष विवरण पत्रिका कमेटी व पीजीजीसी-11 की प्रिंसिपल डॉ. संगम कपूर की ओर से किया गया। डिजिटल इंडिया अभियान के हिस्से के रूप में ऑनलाइन विवरण पत्रिका यूटी कॉलेजों की अच्छी पहल है। दाखिला प्रक्रिया डीएचई की वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में होगी। दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर एक बजे से शुरू कर दी गई है। दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
कॉलेजों में बीए की सीटें
कॉलेज - कुल सीटें
पीजीजीसी-11 - 700
पीजीजीसीजी-11 - 650
पीजीजीसीजी-42 - 600
पीजीजीसी-46 - 550
जीसीसीबीए-50 - 0
डीएवी-10 - 1000
एसडी-32 - 1000
देव समाज कॉलेज-45 - 400
एमसीएम-36- 1000 +
एसजीजीएस- 26 - 2200
जीजीएससीडब्ल्यू-26 - 450
केंद्रीकृत कोर्सों में सरकारी कॉलेजों में सीटें
कोर्स - पीजीजीसी-11 - जीसीजी-11 - जीसीजी-42 - पीजीजीसी-46 - जीसीसीबीए - 50
बीबीए - 80 - 0 - 0 - 40 - 80
बीसीए - 80 - 80 - 80 - 40 - 40
बीकॉम - 140 - 140 - 140 - 140 - 140
बीएससी मेडिकल - 80 - 100 - 80 - 0 - 0
बीएससी नॉन मेडिकल - 160 - 100 - 80 - 0 - 0
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स - 30 - 0 - 30 - 0 - 0
निजी कॉलेजों में केंद्रीकृत कोर्सेज की ये रहेंगी सीटें
कोर्स - डीएवी-10 - एसडी-32 - देव समाज-45 - एमसीएम-36 - एसजीजीएस-26 - जीजीएससीडब्ल्यू - 26
बीबीए - 120 - 120 - 40 - 40 - 40 - 0
बीसीए - 120 - 120 - 80 - 80 - 120 - 40
बीकॉम - 280 - 140+210 - 140 - 70+210 - 280 - 140+140
बीएससी मेडिकल - 135 - 70 - 0 - 125 - 160 - 0
बीएससी नॉन मेडिकल - 320 - 140 - 0 - 125 - 240 - 60
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स - 30 - 30 - 0 - 0 - 30 - 0
यूजी कोर्स के लिए ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
पंजीकरण शुरू होने का समय -9 जून, दोपहर 1 बजे
आखिरी दिनांक - 22 जून
आवेदकों की सूची जारी करने का दिन- 23 जून, शाम 5 बजे
कॉलेजों को कमियों की जानकारी देने की समय- 25 जून, शाम 5 बजे
प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करने का दिन- 29 जून, शाम 5 बजे
85 प्रतिशत सीटें शहर के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित
चंडीगढ़ के सरकारी व निजी कालेजों में 85:15 के अनुपात पर दाखिला होता है। कॉलेजों में 85 फीसदी सीटें शहर के स्कूलों से ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं, जिसे यूटी पूल कहा जाता है। वहीं 15 फीसदी सीटें दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों के लिए हैं, जिसे जनरल पूल कैटेगरी तहत रखा जाता है। दाखिले के लिए उम्मीदवार एक साथ तीन से पांच कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी सही उपलब्ध करवानी है। दाखिला संबंधी सूचना इसी पर दी जाएगी।
इन कॉलेजों में होगा दाखिला
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-42, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेेंट कॉलेज-46, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50, डीएवी कॉलेज-10, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26, एसडी कॉलेज-32, एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन-36, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 आदि शामिल हैं।