हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्ति, सोसाइटी, ट्रस्ट, संस्थान और कंपनी से फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला व सोनीपत (आरजीईसी) में अस्पताल स्थापित करने के लिए 5 अस्पताल स्थलों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन स्थलों की बुकिंग 24 जनवरी से आरंभ हो चुकी है और 10 फरवरी, 2014 को बुकिंग बंद होगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन स्थलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें फरीदाबाद के सेक्टर 13ए में एक, फरीदाबाद के सेक्टर 56ए में एक, गुड़गांव के सेक्टर 56 में एक, पंचकूला के सेक्टर 32 में एक और सोनीपत (राजीव गांधी एजुकेशन सिटी) में एक स्थल शामिल हैं।