चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने पीयू-सीईटी (पीजी) 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड से आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 2 जून तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकते हैं। पीयू कैंपस, क्षेत्रीय केंद्रों और विभिन्न संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश पीयू सीईटी पीजी 2025 के माध्यम से आयोजित किया जाता है। पीयू प्रवक्ता ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवार पूछताछ और पंजीकरण के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की 17, 18 और 19 जून 2025 को ली जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।