फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा की 83 सड़कों की बदलेगी सूरत, 77 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मरम्मत के लिए जारी की राशि, करीब 188 किलोमीटर से अधिक लंबी है सड़क
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 20 विधानसभा क्षेत्रों की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77.45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी। इन सड़कों की लंबाई 188 किलोमीटर से अधिक है। सीएम सैनी ने रादौर विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 1048.76 लाख रुपये, समालखा की 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख, सिरसा की 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख, बरवाला की चार विभिन्न सड़कों के लिए 905.39 लाख रुपये की राशि को मंजूर किया।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक टोहाना, रतिया और फतेहाबाद की नौ सड़कों के लिए 860.44 लाख, गुहला व उचाना विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के लिए 573.52 लाख, कलानौर, महम, गढ़ी सांपला किलोई, बादली, बेरी, इन्द्री, मुलाना विधानसभा क्षेत्रों की 10 सड़कों के लिए 860 लाख की राशि मंजूर की गई है। वहीं, पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना की नौ सड़कों के लिए 897.18 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई।
विज्ञापन




हिसार में बनेगी सेक्स सोर्टेड सीमेन लैब, सरकार ने दी मंजूरी

हरियाणा सरकार ने हिसार स्थित स्पर्म प्रोडक्शन सेंटर में सेक्स सोर्टिंग लैब स्थापित करने की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत हिसार में स्थापित होने वाली इस लैब के लिए 1863 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस लैब से प्रदेश में पशुओं की नस्ल सुधार में काफी लाभ होगा।
विज्ञापन




सिरसा के अबूब शहर में स्थापित होगा सब मार्केट यार्ड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के गांव अबूब शहर में अनाज, किन्नू, फल एवं सब्जी की खरीद और बिक्री के लिए सब मार्केट यार्ड स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस मार्केट के स्थापित होने से जहां किसानों को अपनी उपज का अच्छा भाव मिलेगा। वहीं, खरीद करने वाले व्यापारियों को भी एक जगह अच्छी किस्म के फल (विशेषकर किन्नू) मिलने से फायदा होगा। इस मार्केट से फल उत्पादक किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें