बैठक में ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने मनीमाजरा की सड़कों पर बच्चों की ओर से चलाए जा रहे ई-रिक्शा का मुद्दा उठाया और इस पर अंकुश लगाने की मांग की। इन दिनों मनीमाजरा के बाजारों की अंदरूनी और बाहर सड़कें ओल्ड रोपड़ रोड, गोविंदपुरा रोड़, पुलिस स्टेशन चौराहे से लेकर फौजी ढाबा को जाने वाली सड़कों पर नाबालिग ई-रिक्श चला रहे हैं।
वहीं, ओल्ड रोपड़ पर लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए सड़क पर खड़ी रहने वाली गाड़ियों को उठाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर डीएसपी विजय सिंह ने मामले को ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाकर इस समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मॉर्डन कांप्लेक्स की कैटेगरी चार के प्रधान तलविंदर सिंह ने मनीमाजरा की सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को हटाने के लिए गुहार लगाई।
बैठक में माॅर्डन कांप्लेक्स की एसोसिएशनों के प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह, प्रधान जीएस बराड़, तलविंदर सिंह, संजीव गाबा, शाम सिंह, बुधा सिंह, मोटर मार्केट से शिव कुमार शंकर, मेन बाजार से डाॅ. अंकित अरोड़ा, सुरजीत सिंह राजा, जगदीप शर्मा, अग्रवाल सेवा संगठन से सतबीर गर्ग, नेम चंद्र, समाजसेवी संदीप कौर आदि मौजूद रहे।