फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कोरोना काल में सरकार के किए कार्य गिनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीजेपी के वर्चुअल संवाद सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना काल में सरकार के कार्यों को गिनाया। राहत पैकेज से लेकर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना को विश्व की सबसे बड़ी योजना बताया। उन्होंने संवाद सम्मेलन में चंडीगढ़ के व्यापारियों से वार्ता कर शीघ्र ही उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संवाद के दौरान अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ के व्यापारियों, उद्योगपतियों, लघु उद्योगपति, दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले, किसानों व अन्य लोगों से रू-ब-रू हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम सभी इससे जूझ रहे हैं। मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए जो किया वह सराहनीय और अतुलनीय है। देश की कुल आबादी 137 करोड़ में से 80 करोड़ लोगों को 9 माह तक मुफ्त में अनाज देना विश्व में उदाहरण है। व्यापारियों ने ब्याज दर को कम करने, पब्लिक सेक्टर के बैंकों से मिलने वाले लोन के लिए नोडल अफसर लगाने, जन धन खाते खोलने, छोटे उद्योगपतियों के लिए पीएफ के नियमों में परिवर्तन करने, चंडीगढ़ में औद्योगिक प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने, सी फॉर्म, वैट के निपटान में आ रही समस्याओं को हल करने, चंडीगढ़ के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से जारी सब्सिडी को लागू करने, राशन कार्ड समेत कई अन्य सुझाव दिए। संवाद कार्यक्रम में पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव अमित राणा, कैलाश जैन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें