फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आठ से 12 घंटे लग रहे बिजली के कट : ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बनाया गया है, मगर उन्होंने हरियाणा के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में कुछ नहीं किया है। हरियाणा में हर साल मार्च से अक्तूबर तक बिजली की जबरदस्त किल्लत रहती है। न गांव में बिजली है, न शहरों में। खेतों का हाल तो सबको पता है। आज के दिन पूरे प्रदेश में बिजली में अघोषित कटौती की जा रही है। इस वक्त 1500 मेगावाट की कमी चल रही है, जो आने वाले समय में बढ़कर 2000 मेगावाट हो सकती है। मगर इसके लिए भाजपा की प्रदेश सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि आज शहरों और कस्बों में 8 से 12 घंटे बिजली के कट लग रहे हैं, बैकअप पर सोसायटी चल रही हैं। गांव में जहां सरकार दावा करती थी कि जगमग योजना ले आए और हरियाणा के सभी गांवों को जगमग कर दिया, उन गांवों में आज के दिन 15 से 17 घंटे कट लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में अपना रुख जता दिया है और विधानसभा चुनाव में तो इससे भी ज्यादा नाराजगी देखने को मिल सकती है। उन्होंने हरियाणा सरकार से बिजली कटौती व संकट के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें