चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय(पीयू) की एसी जोशी लाइब्रेरी में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यहां बैठने के लिए विद्यार्थियों को कुर्सियां कम पड़ती थी। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए पीयूसीएससी अध्यक्ष अनुराग दलाल और उनकी टीम ने छात्रों की जरूरत को पूरा करने के लिए एसी जोशी लाइब्रेरी में 100 कुर्सियां दान की। छात्रों की बढ़ती संख्या के साथ कुर्सियों की कमी एक गंभीर चिंता का विषय बन गई थी। अनुराग और उनकी टीम की पहल शैक्षणिक समुदाय के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अुनराग दलाल ने कहा कि वह आगे भी विद्यार्थियों की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। एडमिशन और परीक्षाओं को लेकर भी वह लगातार विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं।