फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintan Shivir: हरियाणा में हुड्डा विरोधी खेमे ने चिंतन शिविर से बनाई दूरी, कांग्रेस की चिंता बढ़ी

Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर मोरनी की वादियों में चल रहा है। पहले दिन हुड्डा खेमा विरोधी नेता शिविर में नहीं पहुंचे। इससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और कुलदीप बिश्नोई को कार्यक्रम का न्योता नहीं भेजा गया गया था।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरनी की वादियों में हुए चिंतन शिविर में भूपेंद्र हुड्डा विरोधी खेमे के न पहुंचने से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। कार्यक्रम में किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा नहीं पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई और प्रभारी विवेक बंसल को शिविर में पहुंचने का न्योता ही नहीं दिया गया था। सिर्फ हुड्डा समर्थक खेमा ही चिंतन शिविर में सक्रिय रहा। 

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुडडा भी मौजूद रहे। इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस राज आने पर पूरे किए जाने वाले वादों की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना पेंशन दी जाएगी। गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सौ-सौ गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों को फिर से उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर क्रीमी लेयर की लिमिट को 6 से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा, ताकि पिछड़ों को आरक्षण का उचित लाभ प्राप्त हो सके। हुड्डा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के संघर्ष को लेकर वे पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं।
विज्ञापन


प्रस्ताव को सराहा: भूपेंद्र हुड्डा ने चिंतन शिविर में पेश किए गए महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, जर्जर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण समेत अलग-अलग मुद्दों के प्रस्ताव की सराहना की। कहा, यह प्रस्ताव साबित करते हैं कि कांग्रेस नेताओं के मन में प्रदेश की समस्याओं को लेकर टीस है।

कुलदीप को चुनौती: कुलदीप बिश्नोई के बारे में किए गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि अगर कोई बात है तो कुलदीप विधायक पद से इस्तीफा दें। उपचुनाव होगा तो कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

आलाकमान को आपत्ति नहीं: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रभारी को न बुलाए जाने के संदर्भ में कांग्रेस आलाकमान को जानकारी है। आलाकमान की तरफ से इस विषय में कोई आपत्ति नहीं जताई गई है।

एक नवंबर को रैली: कांग्रेस एक नवंबर को हरियाणा में बड़ी रैली करेगी। इस रैली के माध्यम से भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उससे पहले संगठन के गठन का काम 20 अग्स्त तक पूरा हो जाएगा।

राहुल की पदयात्रा पर भी रैली: राहुल गांधी की जो पदयात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक होगी। यह पदयात्रा अंबाला जिले से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के पहुंचने पर भी कांग्रेस रैली का आयोजन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें