मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बुधवार को मनीमाजरा में देर रात आठ बजे तक अभियान चलाया। ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त की देखरेख में सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी की टीम ने रेहड़ी-फड़ी, मीट और जड़ी-बूटी की गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 38 चालान किए गए और कई अवैध गाड़ियां जब्त की गईं। टीम ने पिपलीवाला टाउन, शिवालिक गार्डन और शांति नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई से मोटर मार्केट के मैकेनिकों में भी दिनभर हड़कंप बना रहा। संवाद