फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तीन माह से खाक छान रही ACB, सरकारी अस्पताल में चेकअप करा गए भ्रष्टाचार के आरोप में भूमिगत IAS दहिया

Sat, 22 Jul 2023 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कौशल विकास मिशन में बिल पास कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने वाली महिला पूनम चोपड़ा को एसीबी ने 20 अप्रैल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर एसीबी ने आईएएस विजय दहिया और सीएसओ दीपक शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले में भूमिगत चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय दहिया की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पिछले तीन माह से खाक छान रही है। इधर एसीबी को चकमा देते हुए विजय दहिया ने गुपचुप तरीके से प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में अपना चेकअप करा लिया। दहिया ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि उन्होंने सरकारी अस्पताल में चेकअप करा लिया है। हालांकि, अभी तक मुख्य सचिव कार्यालय को उनका मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं मिला है, जिसके आधार पर छुट्टी आगे बढ़ाई जानी है।
विज्ञापन


इससे पहले विजय दहिया ने खुद को बीमार बताते हुए छुट्टी मांगी थी। दहिया ने एक निजी अस्पताल से अपना इलाज चलने को लेकर मेडिकल प्रमाण पत्र सरकार को भेजा था। इस आधार पर सरकार ने दो बार दो सप्ताह तक उनकी छुट्टी भी मंजूर कर दी थी। बाद में नोटिस दिए जाने के बाद भी दहिया ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

यह भी पढ़ें: उफान पर यमुना: पहाड़ों पर बरसात से हथिनी कुंड बैराज पर 2.23 लाख क्यूसेक पहुंचा जलस्तर, दिल्ली पर बढ़ा खतरा
विज्ञापन


इस पर पिछले सप्ताह ही सरकार ने दहिया के घर पर नोटिस भेजकर कहा था कि प्रदेश के किसी सरकारी या सरकार के पैनल में शामिल किसी अस्पताल में परीक्षण कराकर अपना मेडिकल प्रमाण पत्र भेजें या फिर ड्यूटी ज्वाइन करें। नोटिस मिलने के बाद पिछले सप्ताह ही दहिया ने प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में चेकअप करा लिया है। विशवस्त सूत्रों का दावा है कि जल्द ही दहिया का नया मेडिकल प्रमाणपत्र आ सकता है।

दहिया की गिरफ्तारी एसीबी के लिए बनी चुनौती
पिछले तीन माह में एसीबी के लिए दहिया की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। टीमें कई बार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे चुकी हैं, लेकिन दहिया एसीबी के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। दहिया के घर पर भी छापेमारी की गई थी, लेकिन वहां पर वे नहीं मिले।
विज्ञापन

 
दहिया की पत्नी ने भी दी शिकायत
पिछले दिनों दहिया के आवास पर एसीबी की छापेमारी के मामले में दहिया की पत्नी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि एसीबी की टीम के सदस्यों ने उनका मोबाइल छीना और उनकी निजी व्हाट्सएप चैट देखी। दहिया की पत्नी का ये भी आरोप है कि छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम में कोई महिला नहीं थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें