फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर में अनुष्का शंकर के म्यूजिक पर कंटेपरेरी कत्थक, खूब बजी तालियां

Thu, 08 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Tagore theater Program - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में अनुष्का शंकर के म्यूजिक पर कंटेपरेरी कत्थक की प्रस्तुति दी गई, जिस पर खूब तालियां बजीं। टैगोर में नृत्य उपासना नाम से कत्थक का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका आयोजन गुरू कन्हैया लाल नृत्य कला संगम की ओर से किया गया। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में योगेश शर्मा के युवाओं से लेकर 45 वर्ष के शिष्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से वहां उपस्थित हर किसी का मन जीत लिया। इस मौके  पर मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में प्राचीन कला केन्द्र की रजिस्ट्रार और नृत्यांगना डॉक्टर शोभा कोसर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विष्णु वंदना से हुई। जिसे मालविका कपूर  ने पेश किया। 
विज्ञापन

Tagore theater Program - फोटो : अमर उजाला
फिर जूनियर और सीनियर के ग्रुप ने मिलकर गुरू वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद देवांशी मिश्रा ने  कंटैपरेरी कत्थक शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गुरू कन्हैया लाल की पोती उन्नति ने मोहे रंग दो लाल...पर प्रस्तुति दी। कनहारी और अवनी ने धमार ताल में कत्थक पेश किया। सानवी ने तराना और ठुमरी पेश की। कार्यक्रम में समापन अनुष्का शंकर के म्यूजिक पर कंटेंपरेरी कत्थक से हुआ। हर साल होता है कार्यक्रम- गुरू कन्हैया लाल की याद में उनके पुत्र और शिष्य योगेश शर्मा कई सालों से यह कार्यक्रम करवा रहे है। 

जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाले गुरू कन्हैया लाल के बारे में योगेश बताते है कि वह नॉर्थ के पहले ऐसे व्यक्ति रहे । जिन्होंने चंडीगढ़,पंजाब,हरियाणा और हिमाचल में कत्थक को पहचान दिलाई। कई शहरों में प्रस्तुति दी। योगेश के अनुसार कि चाहे कोई भी नया डांस आ जाए। कत्थक क्लासिक की कोई जगह नही ले सकता। क्योकिं इसकी एक अलग ही पहचान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें