फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करंट से कुत्ते की मौत के मामले के आरोपी एसआई पर एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित घर के लॉन में करंट छोड़ने से हुई कुत्ते की मौत के मामले में जमानत पर रिहा हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह पर एक और केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर कुत्ते की मौत के मामले में शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट और उनके परिवार को पीटने का आरोप है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता कस्तूरी लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायतकर्ता कस्तूरी लाल एस्टेट ऑफिस के पूर्व सुपरिंटेंडेंट हैं। उन्होंने बताया था कि सेक्टर-23 के मकान नंबर-1255 निवासी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने अपने घर के लॉन में तारें लगाकर अंदर से करंट दे रखा था। इससे कुत्ते की मौत हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कस्तूरी लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एनिमल एक्ट व आईपीसी की धारा 336 के तहत केस दर्ज किया था। उसने बीते वीरवार को लॉन में दोबारा से करंट छोड़ दिया था। वहीं, उसने शिकायतकर्ता कस्तूरी लाल, उनकी पत्नी और बेटे से मारपीट की। पुलिस ने इसकी डीडीआर दर्ज की थी। मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत एक और एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें