सेक्टर-71 स्थित पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सालाना समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जहां होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वहीं, विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों का लोक नृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में स्त्री अकाली दल की महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया मुख्य मेहमान थीं।
जबकि स्कूल डॉयरेक्टर इकबाल सिंह शेरगिल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्कूल के संस्थापक स्व. बलराज सिंह शेरगिल को श्रद्वांजलि दी गई।
फिर स्कूल प्रिंसिपल ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में स्कूल की प्री-नर्सरी और प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जबकि 7वीं के विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के फायदों एवं नुकसान पर लघु नाटिका पेश की।
8वीं के विद्यार्थियों ने माइम-शो पेश कर सबका दिल जीत लिया। कार्यकम में के आखिरी में विद्यार्थियों ने भगड़े की जबरदस्त प्रस्तुति दी।