टैगोर थियेटर में वीरवार की शाम सेक्टर-15 पंचकूला के हॉलमार्क स्कूल का सालाना समारोह रेजोनेंस 2014 का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धर्मवीर मुख्य अतिथि थे।
स्कूल प्रिंसिपल कविता वधवा ने इस मौके पर स्कूल की साल भर की उपलब्धियों के बारे में रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई।
इसके बाद तो करीब दो घंटे तक बच्चों ने हर तरह के रंगारंग प्रोग्राम पेश किए। जाने माने निर्देशक पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित गगन दमामा बाज्यो ...नाटक की प्रस्तुति जबर्दस्त रही।
50 बच्चों ने स्टेज पर इस नाटक में अभिनय किया। नर्सरी क्लास के बच्चों का हूप्स एक्रो नाटक भी बेहतरीन रहा।