चंडीगढ़ सेक्टर 14 पंजाब यूनिवर्सिटी में इवनिंग डिपार्टमेंट की और से आयोजित नूर ए आगाज कार्यक्रम
इशमीत कौर के नाम मिस फ्रेशर का खिताब
इवनिंग स्टडी विभाग में ‘नूर-ए-आगाज’ कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के इवनिंग स्टडी विभाग में शुक्रवार को ‘नूर-ए-आगाज’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। नए विद्यार्थियों के स्वागत में हुए इस कार्यक्रम में रैंप वॉक, भंगड़ा, हरियाणवी डांस, मॉडलिंग और रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पूरे हॉल में तालियां और हूटिंग की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में अनमोल को मिस्टर फ्रेशर और इशमीत कौर को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। मंच पर छात्रों ने अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।
विभाग के शिक्षक बनीश पवल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों की छिपी प्रतिभा सामने आती है। इससे पहले रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया था। ‘नूर-ए-आगाज’ में विद्यार्थियों ने जोश और रचनात्मकता के साथ ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।