फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंकित की साहसी शतकीय पारी, चंडीगढ़ को झारखंड पर मिली 88 रनों की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंकित कौशिक की शतकीय पारी ने जमशेदपुर में खेले जा रहे रणजी ट्राॅफी मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ को मेजबान झारखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। मेहमान टीम 290 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद झारखंड दूसरी पारी में 28/3 पर संघर्षरत है।
विज्ञापन


इससे पूर्व चंडीगढ़ ने अपने ओवर नाइट स्कोर 34/0 से आगे खेलना शुरू किया। असर्लन खान और शिवम भांबरी ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। शिवम (27) के आउट होने के साथ साझेदारी टूटी। इसके बाद कप्तान मनन वोहरा (19) भी ज्यादा स्कोर नहीं बना पाए। मैच में 159 के टीम स्कोर पर खान (76) ने अपना विकेट गवांया। मिडिल ऑर्डर में राज अंगद बावा (16), मयंक सिद्धू (6) और गुरिंदर सिंह (0) भी अंकित का ज्यादा साथ नहीं निभा पाए। परंतु अंकित ने दूसरे छोर पर टिके रहे। पुछल्ले बल्लेबाज जगजीत सिंह संधू ने 16, विशु ने 4 और निशंक बिरला ने भी चार रन बनाए। आउट होने तक दूसरे छोर को संभाले रखे अंकित ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाकर चंडीगढ़ की पारी 290 पर पहुंचा दिया। आदित्य सिंह ने तीन विकेट चटकाए। झारखंड को अपनी दूसरी पारी में निशंक बिरला (2/5) ने शुरुआती झटके दिए, जिसमें विशु (1/18) ने उनका बखूबी साथ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें