चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) अनीशा श्रीवास्तव को चंडीगढ़ से कार्यमुक्त कर दिया। वह जल्द ही मध्य प्रदेश कैडर में जॉइन करेंगी। उनके पदभार को दो अधिकारियों में बांटा गया है। पीसीएस अमनदीप सिंह भट्टी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और रेडक्रॉस सोसाइटी का सचिव बनाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी एचसीएस ईशा कंबोज को दी गई है। इस संबंध में प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने आदेश जारी किए हैं।