फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है और कश्मीर इनके कारण ही बना नासूर: मंत्री अनिल विज

Thu, 28 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर एक बार फिर जमकर भड़ास निकाली। विज ने कहा कांग्रेस झूठ बोलने की फैक्ट्री है। जिसे राहुल गांधी ने खोल रखा है, उसमें झूठ बोलने की ही ट्रेनिंग दी जाती है। कांग्रेस ने ही कश्मीर की समस्या दी। अनुच्छेद 370 व 35-ए लगाया, जिससे कश्मीर आज नासूर बना हुआ है।

विज्ञापन


इन्होंने देश को खंडित आजादी दिलाई। देश के टुकड़े कराए, पाकिस्तान इनका ही बच्चा है। विज ने सदन में यह बात उस समय कही जब स्वाइन फ्लू के प्रकोप को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज पर कहा कि वहां कुछ होता तो है नहीं, ओपीडी भी पांच सौ है, वहां स्वाइन फ्लू टेस्ट जांच की लैब ही खोल दो।

इस पर विज को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि मलिक के बेटे कॉलेज में कार्यरत थे, उनको वहां से निकाल दिया, इसलिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में 2500 ओपीडी है। कांग्रेस विधायक झूठ बोल रहे हैं। विज सदन में कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब विज ने कांग्रेस के खिलाफ आग उगली हो। विज पहले भी अनेक बार राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर तीखी टिप्पणी और ट्वीट करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें