सिर्फ 20 लाख ने ली प्रीकॉशन डोज
हरियाणा में कोविड वैक्सीनेशन की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज (प्रीकॉशन डोज) मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगाई है। शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए हमें लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाने के अतिरिक्त व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना चाहिए।
जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाएगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जाए। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने पर भी उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार जिला स्तर पर 140 प्रति मिलियन टेस्टिंग की जानी चाहिए। अभी हरियाणा में इस आधार पर टेस्टिंग नहीं हो रही है।
हरियाणा ने अब तक किए ये काम
- जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सभी कोविड-19 पॉजिटिव नमूने भेजे जा रहे हैं
- अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश भी दिया गया है
- भीड़भाड़ वाली व उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है
- एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए फ्लू कॉर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है
- सभी स्तरों पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी भी की जा रही है