फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज बोले- प्यार व्यक्तिगत मामला, मगर साजिश बर्दाश्त नहीं, बढ़िया काम कर रही योगी सरकार

Sat, 28 Nov 2020 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज।
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसी से प्यार व्यक्तिगत मामला है। मगर इसकी आड़ में साजिश बर्दाश्त नहीं होगी। विज ने कहा कि इस तरह के मामलों के लिए प्रदेश सरकार कानून लाने की तैयारी कर रही है। विज ने कहा कि प्यार की आड़ में धर्म परिवर्तन साजिश है और हम इसके खिलाफ है। उन्होंने दोहराया कि इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बढ़िया काम कर रही है और हमने भी प्यार की आड़ में धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि प्यार का मामला नितांत व्यक्तिगत मामला है लेकिन अगर यह किसी साजिश के तहत किया जा रहा है तो यह व्यक्तिगत कैसे हो सकता है। प्यार में जबरदस्ती और प्रलोभन का कोई स्थान नहीं होता। यदि प्यार करने की मंशा किसी के धर्म को परिवर्तित कराना है तो यह अपराध है। उनके अनुसार इसके लिए विशेष कमेटी काम कर रही है। हम एक मजबूत कानून तैयार करेंगे। 


हम लव के खिलाफ नहीं, जिहाद के खिलाफ हैं
अनिल विज ने साफ किया है कि हम लव के खिलाफ नहीं हैं, हम जिहाद के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण को लेकर कड़ा अध्यादेश बनाए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने इस प्रक्रिया में तेजी ला दी है। कानून को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। अन्य प्रदेशों से कानून की प्रतियां मंगवाकर हरियाणा सरकार उसका अध्ययन करने के बाद ही ठोस कानून बनाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंगाल की नेता नुसरत जहां द्वारा यह कहने पर कि प्यार का मामला दो लोगों के बीच का व्यक्तिगत मामला है, इसमें संविधान और सरकार कहां से आ गया। इस पर टिप्पणी करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्यार का मामला बिल्कुल व्यक्तिगत मामला है। हालांकि अगर यह किसी साजिश के तहत किया जा रहा है तो यह व्यक्तिगत कैसे हो सकता है, लव में जिहाद कहां से आ गया। उन्होंने कहा कि प्यार तो प्यार है और अगर प्यार जबरदस्ती या प्रलोभन में किया जा रहा है तो प्यार में जबरदस्ती और प्रलोभन का कोई स्थान नहीं है। यदि प्यार करने की मंशा ये है कि धर्म परिवर्तन कराया जाए तो फिर तो यह अपराध है।

सभी प्रदेशों से कानून की प्रतियां मंगवाईं 
विज ने कहा कि इस मामले में बाकी प्रदेशों में बने कानूनों का भी अध्ययन किया जा रहा है और सब कुछ सोच विचार कर एक मजबूत कानून लाएंगे। इसके लिए गृहमंत्री ने कुछ दिन पहले एक अधिकारिक मीटिंग बुलाई थी और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रदेश जहां पर यह कानून बन रहा है, वहां से प्रतियां मंगवाएं। उसका अध्ययन करें और उन सभी कानूनों का अध्ययन करने के बाद एक मजबूत कानून हरियाणा के लिए बनाया जाएगा।

तीन सदस्यीय समिति गठित
मंत्री अनिल विज ने राज्य में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनने वाले कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।ड्राफ्टिंग समिति में आईएएस टीएल सत्यप्रकाश, एडीजीपी नवदीप विर्क व अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक मनचंदा शामिल हैं। ये समिति इस संबंध में अन्य प्रदेशों में बने व बनाए जा रहे कानूनों का अध्ययन करेगी। गृह मंत्री खुद अन्य प्रदेशों में बन चुके या बनाए जा रहे कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें