फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को बनाया जाएगा एनीमिया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोशल वेलफेयर, वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग की ओर से शुक्रवार को टैगोर थियेटर में पोषण महोत्सव मनाया गया। इसमें प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ को एनीमिया मुफ्त बनाने के लिए एक मिशन शुरू करने की घोषणा की। इसके लिए 6 बेनिफिशरीज, छह इंटरवेंशन और छह इंस्टीच्यूशनल सर्विसेज का प्रयोग किया जाएगा। टी-3 कैंपेन की स्पेशल ड्राइव शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान गर्भवती महिलाओं, दुग्धपान करा रही महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के लिए टोल फ्री पोषण हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-2244 नंबर लांच किया गया। इस टोल फ्री नंबर के जरिए लाभार्थी की जरूरत आंगनबाड़ी वर्कर और एएनएम के दरवाजे तक पहुंच पाएंगी। चंडीगढ़ के निवासी इस नंबर पर होम विजिट भी बुक कर सकते हैं और अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। इस दौरान पोषण अभियान की सक्सेस स्टोरीज भी वेबसाइट पर लांच की गई। कार्यक्रम में एडवाइजर मनोज परिदा, एजूकेशन सेक्रेटरी व सोशल वेलफेयर विभाग के सेक्रेटरी बीएल शर्मा, ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अजय कुमार सिंगला, डीसी मनदीप सिंह बराड़, ज्वाइंट डायरेक्टर जीएमसीएच एसके जैन, डायरेक्टर, स्कूल एजूकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर हॉस्पिटैलिटी राकेश कुमार पोपली सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
प्रशासक ने लांच की पौष्टिक आहार टोकरी
प्रशासक ने घोषणा की कि पोषण अभियान को सफल बनाने और एनीमिया को समाप्त करने के लिए अब सभी के सभी 450 आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा, केला और दूध दिया जाएगा ताकि कोई भी कुपोषित न रहे। सब आंगनबाड़ियों में एसएनपी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन पर रहेगा मुख्य फोकस
पोषण अभियान के दौरान मुख्य फोकस ब्रेस्टफ्रीडिंग, कंप्लीमेंटरी फीडिंग, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर, डाइटरी डाइवर्सिटी आफ मदर्स एंड चिल्ड्रेन, एनीमिया प्रीवेंशन, सेनिटेशन एंड हाईजीन, डायरिया मैनेजमेंट पर फोकस रहेगा। इस दौरान बताया गया कि 1 से 5 सितंबर के दौरान 6847 एक्टीविटिज विभिन्न विभागों की ओर से पोषण माह को सफल बनाने के लिए आयोजित की जा चुकी हैं।
स्वाति मुंजाल ने लिया अवार्ड
पोषण अभियान के तहत देश भर में सफलता से इसको लेकर बेस्ट सोशल मीडिया कैंपेन चलाने के लिए सभी राज्यों और यूटी में पब्लिक रिलेशन विभाग, चंडीगढ़ को अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड को एपीआरओ स्वाति मुंजाल ने हासिल किया। इसके अलावा पोषण माह अभियान में बेहतर काम करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशासक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें