आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) की ओर से 7 नवम्बर को जलियावाला बाग से शुरू की गई आईसीडीएस बचाओ कुपोषण भगाओ, जत्था मार्च डेराबस्सी पहुंचने पर डेराबस्सी की 300 से अधिक आंगनवाड़ी वर्कर हैल्परों ने पूरी गर्मजोशी से जत्थे का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खटीक धर्मशाला के सामाने पार्क में आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान गुरप्रीत कौर की प्रधानगी में आंगनवाड़ी वर्करों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जत्थे की अध्यक्षता कर रही यूनियन की राज्य प्रधान उषा रानी, महासचिव हरजीत कौर, वित्त सचिव सुभाष रानी तथा सहायक वित्त सचिव अमृतपाल कौर ने संबोधित केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।
ठेकेदारी मजदूर प्रबंध, आंगनवाड़ी केंद्रों समेत समूचे सार्वजनिकक्षेत्र का धड़ल्ले से निजीकरण किया जा रहा है, जिसका आंगनवाड़ी यूनियन सख्त विरोध कर रही है। उन्होंने मांग की कि आईसीडीएस को मजबूत किया जाए तथा इस स्कीम को सरकारी विभागों में तब्दील कर आंगनवाड़ी वर्करों को दर्जा तीन तथा हैल्परों को दर्जा चार सरकारी कर्मचारियों का ग्रेड दिया जाए।
उषा रानी ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से मांगों को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ 5 दिसम्बर को चंडीगढ़ में ललकार रैली की जा रही है।
इस अवसर पर पंजाब सीटू के महासचिव कामरेड रघुनाथ सिंह तथा प्रधान विजय मिश्रा ने जत्थे का समर्थन किया। सीटू नेताओं ने बताया कि 12 दिसम्बर को दोनों सरकारों की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की सभी ट्रेड़ यूनियनों की ओर से सांसद मार्च में पंजाब वर्करों का विशाल जत्थे के अलावा 25 हजार श्रमिकों शामिल होंगे।
इस अवसर पर किसान नेता शाम लाल हैबतपुर, सीटू के जिला प्रधान बैजनाथ, आंगनवाड़ी की ब्लॉक प्रधान जसविंद्र कौर, पुष्पा शर्मा, कर्मजीत, लाजवंती, सुरेश, संतोष शर्मा, जसविंदर कौर, रीना आदि भी उपस्थित थीं।