फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 5 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आंगनवाड़ी कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, चंडीगढ़ की बैठक में पिछले पांच महीनों से मानदेय का भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मियों में बेचैनी बढ़ रही है। यूनियन ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय जल्द जारी करने और लंबित मांगों पर बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में केरल और पांडिचेरी की तर्ज पर डीसी रेट लागू करने, साल में दो वर्दियां देने और प्रमोशन में हो रही देरी दूर करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन ने कहा कि अक्टूबर 2018 से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि कर्मी निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी कर रहे हैं।
इसके अलावा, गर्मियों में बच्चों की संख्या कम होने का हवाला देते हुए एक जून से 30 जून तक अवकाश घोषित कर सूखा राशन वितरित करने की मांग की गई। यूनियन ने बिना वजह नोटिस जारी करने और कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई पर भी कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें