चंडीगढ़। सेक्टर-49 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल ने मोंटेसरी सेक्शन और कक्षा 1 से 5वीं के वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस खास मौके पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन दो सत्रों में पूरा हुआ, जिसमें कुल 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीतमय नाटक रहा। इसमें बच्चों ने शानदार अभिनय और प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने समाज में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। इसके अलावा, नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य और समूह गायन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।